इंटरनेट पर छाया रुबीना का बंजारन लुक, फैंस ने लुटाया प्यार
टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने हाल ही में कोट-पैंट पहनकर बंजारन लुक दिखाया है। रुबीना तस्वीरों में रेड कोट-पैंट के साथ खूबसूरत सिल्वर बंजारन स्टाइल ज्वेलरी कैरी किए नजर आ रही हैं। रुबीना ने खुले बटन का कोट पहन जमकर अपनी अदाएं बिखेरी हैं। रुबीना दिलैक ने अपने सेक्सी फ्यूजन लुक से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। रुबीना नई तस्वीरों में मॉडर्न जमाने की बंजारन की भांति नजर आ रही हैं। हॉट रेड पैंट-कोट के साथ सिल्वर ज्वेलरी का मिक्सचर कमाल लग रहा है। रुबीना ने कोट के नीचे व्हाइट कलर की ब्रालेट पहनी है। रुबीना का रेड व्हाइट हॉट लुक नेटीजन्स को जमकर पसंद आ रहा है। रुबीना ने नए फोटोशूट में माथे पर टीका, गले में बड़ा-सा हार, हाथों में सिल्वर मेटल के कंगन और पैरों में पायल पहनी है।
रुबीना दिलैक ने नए फोटोशूट के लिए अपने कर्ली बालों को बीच से पार्टिशन दिया है। साथ ही रुबीना ने न्यूड मेकअप के साथ लाइट लिपशेड कैरी किया है। रुबीना दिलैक की नई फोटोज देख नेटीजन्स खूब इंप्रेस हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग रुबीना के लुक से अधिक उनकी आंखों की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। वही बात यदि रुबीना के वर्कफ्रंट की करें तो रुबीना को जी टीवी के सीरियल छोटी बहू से पहचान मिली। रुबीना ने खतरों के खिलाड़ी, बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज से भी अपना नाम बनाया है। रुबीना हाल ही में झलक दिखला जा के सीजन 10 में भी नजर आई थीं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
