प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना कमजोर और कायर इंसान की निशानी: सिसोदिया
नई दिल्ली, बुधवार, 22 फ़रवरी 2023। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कथित तौर पर राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने से संबंधित मामले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद कहा कि जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी (आप) बढ़ेगी, इसके नेताओं के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज किए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 17 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी जाती है।
सिसोदिया ने ट्वीट किया, अपने प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना एक कमज़ोर और कायर इंसान की निशानी है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में, सीबीआई ने कहा था कि उसने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित एफबीयू ने कथित तौर पर राजनीतिक खुफिया जानकारी एकत्र की। एजेंसी ने सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की सिफारिश की थी।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
