रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी ने 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी ने सुपरहिट गाना 'चुराके दिल मेरा' गाने पर डांस किया है। रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां सुपरहिट गाने 'चुराके दिल मेरा' पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो एक रियलिटी शो का है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी को ऑरेंज कलर की ड्रेस में देखा जा सकता हैं. वहीं रवीना टंडन ने ब्लैक और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। 'चुराके दिल मेरा' गाना फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का है।इस गाने को अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
