कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' में नजर आएंगीं रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आयेंगी। रकुल प्रीत सिंह ने बताया मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मुझे कमल हसन सर के साथ इंडियन 2 में काम करने का मौका मिला है। कमल सर एक इंस्टीटयूशन हैं। वह अपने आप में एक पूरी इंडस्ट्री हैं। उन्होंने अपने 60 साल इस इंडस्ट्री को दिए हैं और जिस तरह का उनका एक्सपीरियंस है, जितना उनका आज भी एक्टिंग को लेकर पैशन हैं, वह अमेजिंग हैं। रकुल प्रीत सिंह ने बताया इतने एक्सपीरिएंस के बाद भी, एक लेजेंड्री सुपरस्टार होने के बाद भी कमल सर का डेडिकेशन कमाल का था। हमारी जर्नी तो अभी शुरू हुई है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म ही चुकी है, सिर्फ कुछ गाने बचे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
