एमसीडी समिति के सदस्यों के चुनाव में 242 पार्षदों ने किया मतदान: दिल्ली की महापौर
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में 250 में से 242 पार्षदों ने मतदान किया। दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओबेरॉय ने बताया कि आठ सदस्यों ने मतदान नहीं किया। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मनदीप सिंह, अरीबा खान, नाजिया दानिश, समीर अहमद, शगुफ्ता चौधरी जुबैर, सबिला बेगम, नाजिया खातून और जरीफ ने मतदान नहीं किया। ओबेरॉय ने बताया कि मतगणना जारी है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
