मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
- राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांगानेर के लिए 2.43 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट
- भवन निर्माण के लिए कुल 6.93 करोड़ रुपए व्यय प्रस्ताव को मंजूरी
- राज्य में 36 कन्या महाविद्यालय खोलने की हुई थी घोषणा
जयपुर, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांगानेर के भवन निर्माण हेतु 2.43 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इस राशि सहित महाविद्यालय का निर्माण अब कुल 6.93 करोड़ रुपए की लागत से होगा। गहलोत की इस स्वीकृति से महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि में भवन निर्माण के लिए अतिरिक्त मिट्टी भराई, फुटिंग एवं कॉलम संबंधी कार्य हो सकेंगे। यह महाविद्यालय सांगानेर क्षेत्र में टोंक रोड बम्बाला पुलिया के पास बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांगानेर सहित 36 कन्या महाविद्यालयों के भवन निर्माण हेतु प्रति महाविद्यालय 4.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांगानेर की अतिरिक्त आवश्यकता के दृष्टिगत 2.43 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
