निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
अगरतला, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023। त्रिपुरा में निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से मतों की गिनती सुनिश्चित करने के वास्ते पहली बार 60 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतगणना दो मार्च को होगी। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. बंदोपाध्याय ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की निगरानी के लिए 60 मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उनके 28 फरवरी तक त्रिपुरा पहुंचने की उम्मीद है। बंदोपाध्याय ने कहा कि मुख्य सचिव जे. के. सिन्हा, सीईओ गीते किरण कुमार दिनकरराव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अमिताभ रंजन पहले ही सभी आठ जिलों का दौरा कर चुके हैं और जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने सभी जिलों के समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
