पंजाब की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार: कांग्रेस
रायपुर, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों जिम्मेदार है। मुख्य विपक्षी दल ने यह दावा भी किया कि केंद्र और राज्य दोनों मिले हुए हैं। राज्य विधानसभा में विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘आज पंजाब में जो स्थिति है, वो बहुत चिंताजनक है। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालने में विफल रही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भगवंत मान के सिर पर केंद्र सरकार का हाथ है। केंद्र सरकार और राज्य एक साथ मिले हुए हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि राज्य की स्थिति के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब में खुफिया विफलता है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब की सरकार विफल है ओर केंद्र सरकार के साथ मिली हुई है। वडिंग ने सवाल किया, ‘‘यह बताना चाहिए अमृतपाल सिंह कहां से आया है?’’ उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रदेश की स्थितियों को लेकर दोहरा मापदंड अपना रही है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
