किशोर कुमार की बायोपिक में काम करेंगे रणबीर कपूर!
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर महान गायक-अभिनेता दिवंगत किशोर कुमार की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक में काम किया था। बॉलीवुड में इन दिनों चर्चा है कि रणबीर कपूर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने बताया, ''मुझे लगता है कि दादा (सौरव गांगुली) न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में लीविंग लीजेंड है। उन पर एक बायोपिक बहुत खास होगी। मुझे यह फिल्म ऑफर नहीं हुई है। मुझे लगता है कि लव फिल्म्स के निर्माता अभी भी पटकथा लिख रहे है। रणबीर कपूर ने बताया, ''मैं 11 साल से किशोर कुमार की बायोपिक पर काम कर रहा हूं। हम इसे अनुराग बसु के साथ लिख रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि यह मेरी अगली बायोपिक होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
