मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का ‘इस्तेमाल’ लोकतंत्र को कमतर करने के लिए कर रही है: माकपा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 फ़रवरी 2023। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आलोचना की और आरोप लगाया कि अडाणी मुद्दे से ध्यान भटकाने के प्रयास के तहत सरकार केंद्रीय एजेसियों का इस्तेमाल विपक्ष को निशाना बनाने के लिए कर रही है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2021-22 के लिए अब रद्द कर दी गई आबकारी नीति को बनाने और इसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। वाम दल ने अपने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘उनकी गिरफ्तारी मोदी सरकार की उस परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत विपक्षी दल के नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण एजेंसियों को हथियार बनाना है।
करीब हर राज्य में जहां एक विपक्षी पार्टी की सरकार है, वहां नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने समेत गिरफ्तारी की गई है ताकि विपक्षी दलों की सरकार को अस्थिर किया जा सके।’’ माकपा ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक माध्यम से चुनाव जीतने में नाकाम रहने पर मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल देश में लोकतंत्र को कमतर करने के लिए कर रही है और विपक्ष को निशाना बना रही है।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
