सिरसा में किसानों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सिरसा, सोमवार, 27 फ़रवरी 2023। हरियाणा में सिरसा जिले के सैकड़ों किसान बकाया मुआवजा राशि सहित अन्य कई मांगों को लेकर पिछले 43 दिनों से लघु सचिवालय के समक्ष पक्का मोर्चा धरना पर बैठे हैं। वहीं डिंगमंडी निवासी 68 वर्षीय किसान ओमप्रकाश झुरिया का आमरण-अनशन भी सोमवार को पांचवें दिन भी दिन में प्रवेश कर गया। किसान ओम प्रकाश के सेहत में निरंतर गिरावट जारी है। किसानों ने धरना स्थल पर रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। किसानों ने आज राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता गुरलाल भंगू ने बताया कि आमरण-अनशन के चलते ओमप्रकाश के स्वास्थ्य में काफी गिरावटआई है, लेकिन उनका हौंसला आज भी चट्टान की तरह मजबूत है।
जिसका सबूत उन्होंने खुद मंच के माध्यम से दिया है। ओमप्रकाश ने धरने पर उपस्थित सभी किसानों का धन्यवाद किया और किसानों से इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल के चलते किसानों की संख्या से जो मुझे ऊर्जा मिलती है, उसी के सहारे मैं आपके अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा और किसानों को बिना मुआवजा दिलाए घर वापस नहीं लौटूंगा। इसके लिए चाहे मुझे अपने प्राणों की बलि भी क्यों न देनी पड़े। जिले भर के अलग-अलग गावों से बड़ी संख्या में धरने पर पहुंचे किसानों का धन्यवाद करते हुए, मोर्चे की मजबूती के लिए गांवों से और अधिक संख्या में किसानों से पक्के मोर्चे पर पहुंचने की अपील की।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
