हापुड़ में सड़क हादसा,चार मरे
हापुड़, बुधवार, 01 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार भोर एक सड़क हादसे मे कार सवार चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर रसूलपुर गांव के पास आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक केंटर से टकरा गयी। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगो की मृत्यु हो गयी जबकि तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होने बताया कि सभी हताहत मुरादाबाद के निवासी बताये जाते हैं जो गढ़मुक्तेश्वर इलाके में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है।
Similar Post
-
एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। भष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने ...
-
सोशल मीडिया का उपयोग सूचना देने के लिए नहीं, लोगों की चिंताएं सुनने व हल करने में भी करें: मुर्मू
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
दिल्ली में कमजोर वर्ग के लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल कैंटीन का विस्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 19 अगस्त 2026। दिल्ली सरकार की अंत्योदय की यो ...
