गोवा के नेता प्रतिपक्ष ने एलपीजी के दाम बढ़ने पर केंद्र पर निशाना साधा
पणजी, बुधवार, 01 मार्च 2023। गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने रसोई गैस के दाम में वृद्धि को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को रसोई गैस एलपीजी के दाम 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाये गये। करीब आठ महीने बाद रसोई गैस के दाम बढ़ाये गये हैं और तीन पूर्वोत्तर राज्यों में मतदान होने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया। अलेमाओ ने कहा कि रसोई गैस के दाम में वृद्धि आम आदमी के लिए एक और झटका है। उन्होंने कहा कि इससे रेस्तरां आदि में भी खानपान के दाम बढ़ जाएंगे।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
