केरल में डीवाईएफआई ने गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया, ट्रेन रोकीं
कोच्चि (केरल), गुरुवार, 02 मार्च 2023। केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के विरोध में कोच्चि में एक जुलूस निकाला और रेल पटरियों पर धरना दिया। बुधवार को रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। लगभग आठ महीनों में पहली बार एलपीजी सिलेंडर की दरों में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतदान समाप्त होने के कुछ दिनों बाद हुई है। डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के एमजी रोड से प्रदर्शन जुलूस निकाला और रेल पटरी पर धरना दिया। माकपा राज्य सचिवालय ने एलपीजी के दाम में वृद्धि के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में 12 बार कीमत बढ़ाई है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
