कंगना रनौत को मुरीद हुई यामी गौतम, तारीफ में कही ये बात
यामी गौतम बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। यामी गौतम अपनी बॉलीवुड 'पहाड़ी गर्ल' कंगना रनौत के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। एक ओर जहां कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन कंगना ने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को जमकर खरी खोटी सुनाई है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने यामी गौतम पर प्यार बरसाया। हाल ही में कंगना ने दुल्हन के रूप में सजी यामी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "परंपरा और समय से पुराना। पहाड़ी लड़की से दुल्हन बनी #हिमाचलप्रदेश से ज्यादा दिव्य कुछ नहीं।" वही हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने कंगना रनौत के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और कहा, "मुझे लगता है कि यह इस फैक्ट के कारण है कि हम एक ही राज्य से हैं और यकीनन वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। वह हमारे पास बेस्ट में से एक है। मेरे लिए तारीफ का पहला तरीका हमेशा काम ही होगा चाहे वह कंगना हो या विद्या या और कोई एक्ट्रेस और फिर फैक्ट ये है कि उन्होंने मुझे मेरी शादी की बधाई दी।”
यामी गौतम ने आगे कंगना रनौत के बारे में बात करते हुए कहा, “हम मनाली में ‘चोर’ की शूटिंग कर रहे थे। दो दिन का शूट था और मेरी मां मेरे साथ थीं। बहुत ही प्यार से उन्होंने मुझे अपने घर आने के लिए मैसेज किया मगर शूटिंग के टाइमिंग के कारण हम नहीं जा सके। यह सिर्फ आपसी सम्मान है तथा मुझे लगता है कि जो कोई भी आपके साथ रिस्पेक्ट और प्यार से पेश आता है उसे वापस गले लगाना चाहिए। उनकी अगली फिल्म और अगले काम का इंतजार है क्योंकि उनका काम स्वयं बोलता है।"
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
