आपका भविष्य बताता है होली का धुंआ, जानिए कैसे?
होली पूरे देश में हिंदुओं द्वारा मनाया जाने वाला विशेष त्योहार है। यह हिंदू कैलेंडर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। वही इस बार होली बुधवार, 8 मार्च, 2023 को मनाई जाएगी तथा 7 मार्च को होलिका दहन होगा। बता दें कि शास्त्र के मुताबिक भद्राकाल में होलिका दहन नहीं करते हैं। आपको बता दें कि भद्राकाल में होलिका दहन करने से राजा को हानि व प्रजा को कष्ट होता है व राष्ट्र में विद्रोह एवं अशांति हो जाती है तथा भद्राकाल में होलिका-दहन किया जाना शास्त्रानुसार निषिद्ध है। ऐसे में बोलते हैं होलिका दहन के दौरान उड़ने वाला धुंआ एक संकेत देता है। जी हाँ, होली के धुएं से भविष्य-संकेत मिलता है जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
शास्त्रों के मुताबिक, होलिका-दहन के पश्चात उठे धूम्र (धुएं) की दिशा से भी भविष्य-कथन किए जाए का उल्लेख होता है तथा होली का धुआं यदि पूर्व दिशा की तरफ जाए तो देश में सुख रहेगा, अगर दक्षिण दिशा की ओर जाए तो सत्ता-परिवर्तन होगा, पश्चिम दिशा की तरफ होली का धुआं जाने से प्रदेश में अकाल की संभावना होती है एवं उत्तर दिशा की ओर होली का धुआं जाने से धन-धान्य व सुख-समृद्धि हो जाती है।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
