टोंक में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत
जयपुर, गुरुवार, 02 मार्च 2023। राजस्थान के टोंक जिले में बृहस्पतिवार को एक वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवड़ाबास चौराहे पर हुआ। वैन में सवार लोग खाटू श्याम जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने गांव देवली लौट रहे थे। घाड़ के थाना प्रभारी राधाकिशन मीणा ने कहा, ‘‘दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घयल हो गए। शवों को पास के अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।’’ मृतकों की पहचान मनीष शर्मा, उनकी पत्नी ईशु शर्मा, उनके भाई अमित शर्मा और वैन चालक रवि के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए टोंक जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण वह वाहन से संतुलन खो बैठा और यह हादसा हो गया। मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
