सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनीं पठान, तोड़ा , 'बाहुबली 2' रिकार्ड
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म पठान सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गयी है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। फिल्म पठान ने नया रिकॉर्ड बनाया है और इस बार फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे कर दिया है। पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पठान ने हिंदी भाषा में 511.75 करोड़ की कमाई की है। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये कारोबार किया था। इस तरह पठान ने बाहुबली 2 के रिकार्ड को तोड़ दिया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
