आलिया को मिला स्पॉट लाइट अवार्ड
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सफलता का परचम लगातार बुलंदियों पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की मूवी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फैंस के मध्य सुर्खियां बटोर रही है। अब हाल ही में, आलिया अब एक ग्लोबल अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि लाइमलाइट ने आलिया का पीछा कभी नहीं छोड़ा है। आलिया को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन में स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
आलिया अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी बहुत चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, आलिया को स्पॉटलाइट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। यह अवॉर्ड आलिया को SS राजामौली की बंपर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली मूवी ‘RRR’ के लिए मिला है। आलिया के साथ साथ एक और एक्टर का नाम इस लिस्ट में शुमार है, जिसे फैंस स्क्रीन पर देखना बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR को भी स्पॉटलाइट अवॉर्ड मिला है। इसकी जानकारी हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल से साझा कर दिया गया है।
यह पल इंडिया के लिए गोर्वान्वित होने का है। बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडस्ट्री के लिए एक प्राउड मोमेंट भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई आलिया और जूनियर NTR को ढेरों बधाइयां भी दे रहे है। बता दें कि आलिया और जूनियर NTR को यह ट्रॉफी भेजने के बारे में अपडेट देते हुए हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन के ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि RRR के फैंस, हम आपके साथ जूनियर NTR और आलिया भट्ट से अवॉर्ड शेयर करना चाहते हैं, जो हम उन्हें अगले सप्ताह भेज देंगे। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Similar Post
-
रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमां ...
-
यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, झूमा हिमाचल
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में अभिनेत्री यामी गौतम ध ...
-
लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प ...
