कब है रंग पंचमी? जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
होली के बाद देशभर में रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा, वही 12 मार्च 2023 को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक, रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है। 12 मार्च 2023 को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।
रंगपंचमी 2023 तिथि:-
चैत्र मास की रंगपंचमी तिथि का आरंभ 11 मार्च को रात 10 बजकर 06 मिनट पर।
चैत्र मास की रंगपंचमी तिथि समाप्त 12 मार्च की रात्रि10:02 मिनट पर।
उदयातिथि के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च को मनाया जाएगा।
पूजा विधि:-
रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। पूजा में देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमलगट्टा एवं कमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही कनकधरा स्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि रहती है।
रंगपंचमी के दिन रंगों से नहीं बल्कि गुलाल से होली खेली जाती है। ऐस कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन वातावरण में गुलाल उड़ाना शुभ होता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि रंगपंचमी के दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आते हैं। ये भी बोला जाता है कि हवा में उड़ने वाली अबीर-गुलाल के संपर्क में जो व्यक्ति आ जाता है उसको हर पापों से निजात मिल जाता है।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
