देशभर में बदलाव की बयार चल रही है: शरद पवार
मुंबई, शनिवार, 04 मार्च 2023। महाराष्ट्र में हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में पुणे शहर की कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस के हाथों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि देशभर में बदलाव की बयार चल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती में पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा, “कस्बा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साबित करती है कि लोग एक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। देशभर में बदलाव की बयार चल रही हैं।” बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणाम में, भाजपा लगभग तीन दशक से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को हरा दिया। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
