जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल
पुंछ/जम्मू, रविवार, 05 मार्च 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप रविवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न मानकोटे सेक्टर में अग्रिम क्षेत्र में गश्ती के दौरान नायक राजीव कुमार बारूदी सुरंग विस्फोट में घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल सैनिक को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गयी और उन्हें विशेष उपचार के लिए विमान से जम्मू के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने की खातिर अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछायी जाती हैं, जो वर्षा के कारण इधर-उधर हो जाती हैं और ऐसी घटनाएं हो जाती हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
