CM गहलोत ने दी होली पर शुभकामनाएं
जयपुर, सोमवार, 06 मार्च 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने होली के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री गहलोत ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्ष एवं उल्लास का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं एवं इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। रंगों, खुशियों से लबरेज यह पर्व हमें आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ाने की सीख देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे समरसता, सद्भाव और भाईचारे के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश की उन्नति में भागीदार बनें। सामाजिक बुराईयों, विषमताओं, कुरीतियों और नकारात्मकता का दहन कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली का स्वागत करें।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
