मुख्य सचिव से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने की शिष्टाचार मुलाकात
जयपुर, गुरुवार, 09 मार्च 2023। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा से गुरुवार को शासन सचिवालय में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जूबा, दक्षिण सूडान में भारतीय राजदूत श्री विष्णु कुमार शर्मा, विदेश मंत्रालय में निदेशक श्री मदन लाल रैगर और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, जयपुर श्रीमती नीतू मेहरड़ा भागोतिया शामिल थे। मुलाकात के दौरान अन्य देशों में सेवाएं दे रहे भारतीय विदेश सेवा के इन अधिकारियों ने मुख्य सचिव से अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक, एच. सी. एम. रीपा श्री टीकमचंद बोहरा और वरिष्ठ प्रोफेसर श्री रिपुंजय सिंह भी मौजूद रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
