तेल अवीव में गोलीबारी ‘आतंकवादी हमला’: नेतन्याहू
तेल अवीव, शुक्रवार, 10 मार्च 2023। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में हाल में हुई गोलीबारी को ''संगीन आतंकवादी हमला'' करार देते हुए जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर रहे सुरक्षा बलों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। नेतन्याहू ने टेलीग्राम पर कहा, ''आज रात, तेल अवीव में एक संगीन आतंकवादी हमला हुआ। मैं घायलों की सलामती के लिए प्रार्थना और जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर रहे पुलिस तथ सुरक्षा बलों के लिए समर्थन व्यक्त कर रहा हूं। इजरायल न्यूज पोर्टल येनेट की रिपोर्ट के अनुसार तेल अवीव में डिज़ेंगॉफ़ स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोग हो गये थे। स्थानीय पुलिस ने हमलावर को ढ़ेर कर दिया। पुलिस अन्य संदिग्धोें की तलाश कर रही है।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
