इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बनीं उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गयी हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री में शामिल हो गयी हैं।उर्वशी रौतेला ने 62.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी बन चुकी है। और उन्होंने अनुष्का शर्मा और सलमान खान जैसे दिग्गज कलाकारों को पछाड़ दिया है।अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 62.6 मिलियन फॉलोवर्स है।
अभिनेत्रियों में कृति सेनन के 52.9 मिलियन, दिशा पटानी के 56.9 मिलियन, सारा अली खान के 41.7 मिलियन, कियारा आडवाणी के 29 मिलियन, अनन्या पांडे 24.3 मिलियन और जाह्नवी कपूर के 21.2 मिलियन फॉलोवर्स है। वहीं अभिनेताओ में सलमान खान के इंस्टाग्राम पर 59 मिलियन फॉलोवर्स है। इसके अलावा ऋतिक रोशन के 45 मिलियन फॉलोअर्स, वरुण धवन के 45.4 मिलियन फॉलोअर्स, रणवीर सिंह के 43.2 मिलियन फॉलोअर्स और कार्तिक आर्यन के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
