द एलिफेंट व्हिस्पर्स को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवाॅर्ड
अमेरिका के लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुए ऑस्कर अवाॅर्ड के कार्यक्रम में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी अवाॅर्ड से नवाजा गया है। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री की श्रेणी में द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। ये देश का पहला ऑस्कर अवाॅर्ड है। देश में इतने सालों में कई बार ऑस्कर्स नॉमिनेशन हासिल किए, लेकिन अभी तक भारत ऑस्कर नहीं जीत पाया। साल 2023 भारत के लिए काफी खास साबित हो रहा है।
भारत की तरफ से ऑस्कर में इस साल तीन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था। जिसमें शॉर्ट कैटेगरी में द एलिफेंट व्हिस्पर्स को भी शामिल किया गया था। फिल्म के साथ इस कैटेगरी में हाउलआउट, हाई डू यू मेजर अ ईयर, द मारथा मिचेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर ऐट द गेट जैसी फिल्मों को शामिल किया गया था। द एलिफेंट व्हिस्पर्स फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि ये भारत के इतिहास में ऑस्कर जीतने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
