गैसलाइट का ट्रेलर रिलीज
अक्षय ओबेरॉय, विक्रांत मैसी, चित्रांगदा सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म ''गैसलाइट'' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर फिल्म गैसलाइट का ट्रेलर पोस्ट कर लिखा, यह एक मिस्टीरियस फिल्म है। इस फिल्म में मेरा करैक्टर भी काफी मिस्टीरियस है। ''गैसलाइट'' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक ऐसी फिल्म जहां काम करना मजेदार रहा। निर्देशक पवन कृपलानी की फिल्म गैसलाइट मर्डर मिस्ट्री है।सारा ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर गैसलाइट की क्लिप पोस्ट कर लिखा, शक का घेरा है बढ़ता जा रहा..आखिर खूनी कौन है ? सारा ने कहा, गैसलाइट मेरे लिए सीखने का सबसे बड़ा कर्व है। इस फिल्म की स्टोरी और मेरा करैक्टर पहले किए मेरे रोल से काफी अलग है। सारा ने कहा- इस फिल्म ने मुझे नई उम्मीद दी है।
Similar Post
-
रिलीज होते ही छा गया ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’
हंगामा हाउस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज हुआ नया हिंदी रोमां ...
-
यामी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, झूमा हिमाचल
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा में अभिनेत्री यामी गौतम ध ...
-
लॉर्ड्स में क्रिकेट से ज्यादा छाई कृति-जीवा की बॉन्डिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प ...
