गुजरात उच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 मार्च 2023। गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर संबंधित न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने से संबंधी घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत कॉलेजियन में दो मार्च-2023 को उन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
