राष्ट्रपति शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर
चेन्नई, शुक्रवार, 17 मार्च 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर यहां आयेंगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक श्रीमती मुर्मू कल दोपहर तिरूवनंतपुरम से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कन्याकुमारी पहुंचेंगी। वह तिरुवल्लुवर में प्रतिष्ठित विवेकानंद रॉक और विवेकानंद केंद्र का दौरा करेंगी। कन्याकुमारी में इन जगहों का दौरा करने के बाद वह हेलीकॉप्टर से वापस तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होंगी। उनकी यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं क्योंकि सप्ताहांत में इन पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में भीड़ रहने की संभावना है। राष्ट्रपति की यात्रा से पहले कन्याकुमारी में हेलीकॉप्टर लैंडिंग का अभ्यास भी किया गया। राज्य के मुख्य सचिव वी. इराई अंबु ने सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की और कन्याकुमारी में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
