‘ज्विगाटो’ के लिये पहली पसंद थे कपिल शर्मा: नंदिता दास
बॉलीवुड की जानी-मानी निर्देशक नंदिता दास का कहना है कि फिल्म ज्विगाटो के लिये कपिल शर्मा उनकी पहली पसंद थे। नंदिता दास की फिल्म ''ज्विगाटो'' में कपिल शर्मा और सहाना गोस्वामी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कपिल शर्मा ने डिलीवरी बॉय का किरदार निभाया है। ''ज्विगाटो'' एक आम आदमी की कहानी है जो कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी नौकरी से हाथ धो बैठता है। इस वजह से वह फूड डिलीवरी बॉय की तरह काम कर रहा है। नंदिता दास ने बताया, मैंने कपिल शर्मा शो नहीं देखा है इसलिए मैं कपिल के बारे में ज्यादा नहीं जानती। एक दिन अचानक किसी अवॉर्ड शो की वीडियो क्लिप पर मेरी नजर कपिल पर पड़ी।जब मैंने ये क्लिप देखी, तो मुझे लगा की ये आदमी किसी ''आम आदमी'' की तरह है। किसी आम आदमी के रोल के लिए कपिल मेरी फर्स्ट चॉइस हैं। इसकी बोल-चाल और बॉडी लैंग्वेज बिलकुल किसी आम आदमी जैसी है।
Similar Post
-
समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर'
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा ह ...
-
जान्ह्वी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर युवा अ ...
-
विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर ए ...
