फैंस की बदौलत किंग खान ने दी विराट और अक्षय को मात
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है। अभिनेता जल्द ही मूवी 'जवान' में नजर आने वाले हैं, इसमें उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा भी मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देने वाली है। लेकिन बीते दिन शाहरुख खान एक ट्विटर ट्रेंड के कारण सुर्खियों में आ चुके है। दरअसल, पिछले दिन सोशल मीडिया पर फैंस ने 'डिनर विद एसआरके' ट्रेंड शुरू किया और देखते ही देखते इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले में शाहरुख खान ने देश के चर्चित क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को भी मात दे दी।
खबरों का कहना है कि शाहरुख खान के 'डिनर विद SRK' ट्रेंड की शुरुआत आरवीसीजे मीडिया की एक पोस्ट से हुई थी। दरअसल मीडिया ने अक्षय कुमार, विराट कोहली, शाहरुख खान और मेसी के फैंस को चैलेंज दिया था और दो हैश टैग चुनने और 2 हटाने के लिए बोला था। इन हैशटैग में शामिल था 'अक्षय कुमार के साथ सेल्फी', शाहरुख खान के साथ डिनर, विराट कोहली के साथ बैटिंग और मेसी के साथ फुटबॉल देखना था।
खबरों का कहना है कि फैंस ने शाहरुख खान के साथ 'डिनर विद SRK' चुना और यह हैशटैग देखते ही देखते ट्विटर पर वायरल हो चुका है। खास बात तो यह है कि इस हैशटैग के साथ ट्विटर पर 4 हजार से भी अधिक ट्वीट किये जा चुके हैं। एक यूजर ने इस हैशटैग को लेकर लिख दिया है, "केवल एक साधारण डिबेट थी। डिनर विद एसआरके नंबर वन पर ट्रेंड हो रहा है। शाहरुख खान के लिए पागलपन अलग ही स्तर पर है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
