कश्मीर में सड़क दुर्घटना, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, शनिवार, 18 मार्च 2023। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले में शनिवार को बस के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना आज सुबह उस समय हुई , जम्मू से श्रीनगर जा रही बस अवंतीपोरा के पास जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को श्रीनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। चारों मृतक बिहार निवासी थे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
