शेफ संजीव कपूर का किरदार निभायेंगे अक्षय कुमार !
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मशहूर शेफ संजीव कपूर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल 'ट्वीक इंडिया' पर सेलिब्रिटीज इंटरव्यू देने आते हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया। ट्विंकल ने संजीव कपूर से पूरे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बात करते हुए ट्विंकल ने बायोपिक का विषय भी उठाया। ट्विंकल ने संजीव से सवाल किया, ''अपनी बायोपिक के लिए आप किस एक्टर को चुनेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी जानकारी दें। ट्विंकल के सवाल पर संजीव कपूर ने कहा, ''अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमारअभिनेता बनने से पहले शेफ थे और थाईलैंड में उन्होंने शेफ का काम किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
