नीतू ने भारत के लिये पहला पदक सुनिश्चित किया
नई दिल्ली, बुधवार, 22 मार्च 2023। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट नीतू घंघास ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बुधवार को जापान की मदोका वाडा को हराकर भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर लिया। नीतू ने 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले में मदोका को आरएससी (रेफरी द्वारा मैच रोका जाना) पद्धति से मात दी। उन्होंने अपने पिछले दो मुकाबलों में भी विपक्षी मुक्केबाज को आरएससी से ही परास्त किया था। इस जीत के साथ नीतू ने सेमीफाइनल में पहुंचते हुए भारत के लिये कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। नीतू ने मदोका को हराने के बाद कहा, ''अभी तक जो भी मुकाबले हुए हैं उनमें मैं अच्छी तरह तकनीक का इस्तेमाल कर सकी हूं। मैंने तीनों मैच आरएससी से जीते हैं। अगले मुक्केबाज पर इससे दबाव बनेगा और मुझे फायदा होगा। उन्होंने कहा, ''हमारी पूरी टीम स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर आयी है। हम अपना 100 प्रतिशत देकर स्वर्ण लेकर जायेंगे। पिछली बार मैं स्वर्ण से चूक गयी थी लेकिन इस बार मैं बेहतर तैयारी करके आयी हूं। भारत में घरेलू दर्शक होने से भी फायदा है इसलिये मैं स्वर्ण को हाथ से नहीं जाने दूंगी।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
