राहुल की आवाज को दबा नहीं सकते राजनीतिक विरोधी: कमलनाथ
भोपाल, गुरुवार, 23 मार्च 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को आज एक अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और कानून पर भरोसा करने वाला दल है, लेकिन राजनीतिक विरोधी ये न सोचें कि वे गांधी या कांग्रेस की आवाज को दबा सकते हैं। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि पार्टी लोकतंत्र और क़ानून में भरोसा करने वाली पार्टी है। गांधी ने हमेशा हर वर्ग और व्यक्ति का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सजा के मामले में भी पार्टी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन करेगी और सत्य की जीत होगी, लेकिन राजनैतिक विरोधी यह ना समझें कि वे गांधी या कांग्रेस पार्टी की आवाज़ को दबा सकते हैं। पूरा देश गांधी के साथ है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
