मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भूकंप से डोली धरती
ग्वालियर, शुक्रवार, 24 मार्च 2023। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र ने ग्वालियर के पास आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.0 मापी है। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 10.31 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। उधर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10:39 भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सूरजपुर के भटगांव से 11 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
