एक्टिंग को लेकर मुझसे राय नहीं लेते हैं शाहिद : पंकज कपूर
बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर का कहना है कि उनके पुत्र शाहिद कपूर एक्टिंग के मामले में उनकी राय नहीं लेते हैं। पंकज कपूर ने बताया, मुझे इस बात का गर्व है और बहुत खुशी भी है कि शाहिद ऐसे माहौल में अपनी जगह बना पा रहें हैं, जहां वह न सिर्फ बतौर स्टार, बल्कि अभिनेता के तौर पर भी बेटर कर रहें हैं। वह हमेशा लोगों की यादों में रहने वाले हैं। अच्छी चीज यह है कि वह कैरेक्टर प्रेप को लेकर मेरी राय नहीं लेते, वो अपने तरीके से किरदारों में रंग भरते हैं । पंकज कपूर ने कहा, मुझे हैदर में शाहिद का काम बहुत अच्छा लगा था। फिल्म मौसम में भी वह मुझे बेहद अच्छे लगे। कबीर सिंह और फर्जी में उनका काम मुझे बेहद पसंद आया है। शाहिद दिखा रहें हैं कि जैसे जैसे वक्त गुजरता जा रहा है, वह बतौर अभिनेता और बेहतर होते जा रहें हैं। जो बड़ी मुबारक बात है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
