निथिन के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता निथिन की जोड़ी फिर से साथ नजर आयेगी। रश्मिका अपनी नई फिल्म के लिए निथिन और निर्देशक वेंकी कुदुमुला के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।रश्मिका मंदाना ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह वेंकी कुदुमुला और निथिन के साथ एक फिल्म करेंगी । उन्होंने आने वाली फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है । उनके ट्वीट में लिखा ,यह ट्रायो(तिकड़ी) इतनी दुर्लभ है कि हम भी जानते हैं! #वीएनट्रायोकुछ अधिक एंटरटेनिंग और अधिक एक्साइटमेंट के साथ वापस आ गया है। निथिन, रश्मिका और वेंकी की अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन माइथरी मूवी मेकर्स बैनर के तहत नवीन येरनेनी और वाई रविशंकर द्वारा किया जाएगा । म्यूजिक जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है । इससे पहले निथिन, रश्मिका और वेंकी ने भीष्म में साथ काम किया था ।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
