केजरीवाल सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी का ऑडिट कराने का आदेश दिया: आतिशी
नई दिल्ली, सोमवार, 27 मार्च 2023। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी का ऑडिट कराने का आदेश दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक की समिति में शामिल एजेंसियां ऑडिट करेंगी और इस संबंध में निर्देश दो से तीन दिन में जारी किए जाएंगे।
आतिशी ने दावा किया, ‘‘ केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली योजना को रोकने के लिए उच्च स्तर पर व्यापक साजिश रची जा रही है। उससे जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को नहीं दिखाई जा रहीं… यह दर्शाता है कि कोई गड़बड़ है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ डिस्कॉम बोर्ड से पहले सरकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों को हटा दिया गया और अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिजली वितरण कंपनियों के साथ उपराज्यपाल की मिलीभगत है।’’
उपराज्यपाल ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण कंपनियों को दी जा रही सब्सिडी के ऑडिट का आदेश दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पैसे का उपयोग कैसे किया जा रहा है और क्या कोई विसंगतियां हैं।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
