रश्मिका मंदाना ने सामी सामी गाना पर फिर किया डांस
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर से अपने सुपरहिट गाना सामी सामी पर डांस किया है। रश्मिका मंदाना अब नेशनल क्रश बन चुकी हैं। ''पुष्पा'' में उनका गाना ''सामी सामी'' सुपरहिट रहा। जिसके बाद अवॉर्ड फंक्शन से लेकर इवेंट तक में रश्मिका इस गाने पर थिरकती दिखीं। ''सामी सामी'' सुनते ही उनके डांस स्टेप्स याद आने लगते हैं। रश्मिका जब भी इस गाने पर डांस करती हैं पूरा समां बांध देती हैं। रश्मिका ने एक बार फिर ''सामी-सामी'' गाना पर डांस किया है। हाल ही में रश्मिका मंदाना जयपुर के एक इवेंट में ''सामी-सामी'' पर डांस करती नजर आईं। इस इवेंट की फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस रश्मिका की स्माइल की तारीफ कर रहे हैं।इवेंट के लिए रश्मिका ने रेड कलर का हैवी वर्क वाला शरारा पहना था। इसके साथ ही मैचिंग कलर का दुप्पटा भी पेयर किया। मिनिमल मेकअप, काली बिंदी और हाई पोनीटेल के साथ देसी लुक में रश्मिका खूबसूरत लग रही थी। रश्मिका एक ज्वेलरी ब्रैंड के लॉन्च के लिए जयपुर पहुंची थी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
