शुरू हुई तब्बू, करीना और कृति की फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री तब्बू , करीना कपूर और कृति सेनन की मूवी 'द क्रू' को लेकर बीते दिनों कहा गया था कि कि इसमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ भी दिखाई देने वाले है। अब मूवी को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, मूवी 'द क्रू' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस मूवी की प्रोड्यूसर रिया कपूर और एकता कपूर ने मूवी की शूटिंग शुरू होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जा चुकी है। बताते चलें कि 25 मार्च को रिया कपूर की मां सुनीता कपूर का बर्थडे होता है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू की है।
रिया कपूर और एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है कि मूवी 'द क्रू' की शूटिंग शनिवार यानी 25 मार्च को शुरू हो चुकी है। इस मूवी का डायरेक्शन राजेश कृष्णन करने वाले हैं। तब्बू, करीना कपूर, कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ की ये कॉमेडी मूवी होने वाली है। बताते चलें कि ये दूसरा मौका होगा जब होगा रिया कपूर और एकता कपूर एक साथ काम करने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने मूवी 'वीरे द वेडिंग' बनाई थी। वहीं, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की साथ में ये तीसरी मूवी होने वाली है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' और फिल्म 'गुड न्यूज' में काम किया था।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
