प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह बतायी
जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में काम करने की वजह बतायी है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे।प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में काम की शुरुआत म्यूजिक के साथ की थी। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पहली बार अंजुला आचार्य ने एक म्यूजिक वीडियो में देखा था। इसके बाद उन्होंने सात खून माफ की शूटिंग के दौरान कॉन्टैक्ट किया और पूछा कि क्या वह अमेरिका में म्यूजिक करियर बनाने में दिलचस्पी लेगी।
प्रियंका ने कहा, ''बॉलीवुड में एक किनारे कर दिया गया था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, लोगों के साथ मेरी अनबन हो रही थी, मैं इस तरह का खेल खेलना नहीं जानती हूं इसलिए मैं उनकी राजनीति से थक गई थी और मैंने फैसला किया कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। प्रियंका ने कहा, ''गाने ने मुझे दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने का मौका दिया, मैं उन फिल्मों के लिए तरस नहीं रही थी, जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी, लेकिन मुझे कुछ लोगों और क्लबों के साथ कॉन्टैक्ट बनाने की जरुरत थी। इसके लिए बहुत मेहनत करनी थी और तब तक मैं काफी काम कर चुकी थी, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मुझे ये सब करना चाहिए। तो जब मुझे गाने का ऑफर मिला तो मैंने कहा कि कुछ भी हो मैं अमेरिका जा रही हूं बस।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
