'जवान' में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी नयनतारा
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान में बोल्ड अंदाज में नजर आयेंगी। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा की अहम भूमिका है।नयनतारा की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 'जवान' में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'जवान' में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में किया था। नयनतारा पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में 'बिल्ला' में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब 'जवान' की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है। फिल्म जवान में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म जवान इस साल 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Similar Post
-
‘पेड्डी’ के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो रिलीज
फिल्म ‘पेड्डी’ का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आ ...
-
'नागाबंधम' से सामने आया विराट कर्णा का खूंखार लुक
साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक, 'नागाबं ...
-
काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘दि इंडिया स्टोरी’ का टीजऱ जल्द
फिल्म दि इंडिया स्टोरी के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजऱ जल् ...
