अंबानी इवेंट में इस हॉलीवुड क्वीन ने लगाया देसी लुक का तड़का
मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का दूसरा दिन भी शानदार साबित हुआ, जहां बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड सितारे भी खूब जलवे बिखेरते हुए दिखाई दे रहे है। हॉलीवुड एक्ट्रेसेस इस इवेंट में अपने देसी लुक से खूब लाइमलाइट चुराती हुई नजर आई है। अमेरिका की जानी मानी अभिनेत्री गीगी हदीद फंक्शन में अपने साड़ी लुक से खूब अटेंशन खींचती हुई दिखाई दी। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होने लगी है।
बता दें कि सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि गीगी व्हाइट कलर की साड़ी में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिख रही है, इसके साथ उन्होंने व्हाइट ब्लाउज पहना हुआ है। इतना ही नहीं हाथ में गोल्डन चूड़िया, कानों में इयररिंग्स और बन से लुक को कंप्लीट किए देसी लुक में गीगी की ब्यूटी देखने काबिल है। खबरों का कहना है कि अपने लुक से सबको इम्प्रेस करते हुए दिवा रेड कार्पेट पर जमकर पोज देती हुई दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं गीगी हदीद 31 मार्च, 2023 को NMACC के स्टार-स्टडेड ओपनिंग के लिए इंडिया आई हुई थी, जहां ओपनिंग डे पर भी उन्होंने खूब लाइमलाइट चुराई थी।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
