मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का बनेगा सीक्वल
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की आने वाली फिल्म डिस्को डांसर का सीक्वल बनाया जायेगा। वर्ष 1982 में बी.सुभाष ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर सुपरहिट फिल्म डिस्को डांसर बनायी थी। फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट डांसर की थी जो गलियों से गाते हुए एक दिन सुपरस्टार बन जाता है। इस फिल्म के बाद मिथुन सुपरस्टार बन गए थे।अब फिल्म डिस्को डांसर का सीक्वल बनने जा रहा है। बी. सुभाष ने फिल्म के राइट्स निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता को बेच दिए हैं और वह फिल्म का सीक्वल ''डिस्को डांसर 2'' बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म डिस्को डांसर के सीक्वल में अब जिम्मी और उसके बेटे की कहानी को दिखाया जाएगा। बी. सुभाष ने बताया कि ''फिल्म के राइट्स नितिन कुमार गुप्ता को दे दिए है। मैं जॉइंड प्रोड्यूसर रहूंगा। फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
