चैत्र पूर्णिमा पर जानिए व्रत और कथा के जुड़ी अनोखी बातें

img

चैत्र पूर्णिमा के दिन प्रात:काल 05:55 बजे से ही रवि योग लग गया है, जो आज प्रात: 08:40 बजे तक रहेगा। आपको जानकारी हो कि रवि योग सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। इस योग में कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, यश एवं कीर्ति में वृद्धि होती है। आज आप चैत्र पूर्णिमा का स्नान एवं दान रवि योग में करें और आज का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त 11:55 बजे से लेकर दोपहर 12:47 बजे तक है।

आज के दिन पवित्र नदी में स्नान करें या फिर घर पर स्नान वाले पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें। उसके बाद उससे स्नान करें। स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। जी हाँ और उसके पश्चात चावल, दाल, नमक, हल्दी, आलू, सब्जी, कुछ रुपये, वस्त्र आदि का दान करें।

चैत्र पूर्णिमा व्रत एवं पूजा विधि- आज के दिन लोग पूर्णिता व्रत रखते हैं। वह स्नान दान के बाद सत्यनारायण भगवान के व्रत एवं कथा का संकल्प करते हैं। आप सत्यनारायण भगवान की पूजा फूल, फल, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, रोली, चंदन, तुलसी का पत्ता, पंचामृत आदि से कर सकते हैं। अब इसके बाद सत्यनारायण भगवान की कथा सुने और कथा के बाद आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। आज के दिन, दिन में फलाहार करते हुए व्रत रखा जाता है। शाम के समय में चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल अर्पित किया जाता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement