मिस्र में सड़क हादसे में छह की मौत, आठ घायल
काहिरा, रविवार, 09 अप्रैल 2023। मिस्र की राजधानी काहिरा से सटे गीजा प्रांत में शनिवार को एक माइक्रोबस और ट्रैक्टर टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसाम अब्देल-गफ्फार ने बताया, "दुर्घटना सुबह-सुबह हुईय़ हादसे के वक्त माइक्रोबस गीज़ा में अल-कुरीमत रोड पर एक निकास के पास ट्रैक्टर से टकरा गई।" उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, स्थानीय मीडिया ने कहा कि अधिकांश पीड़ित माइक्रोबस के यात्री हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सबसे अधिक आबादी वाले अरब देश में हर साल सड़क दुर्घटनाएं हजारों लोगों की जान ले लेती हैं। अधिकांश दुर्घटनाएं मानवीय त्रुटियों के कारण होती हैं जिनमें तेज गति और यातायात नियमों का उल्लंघन के साथ-साथ सड़कों की खराब स्थिति की वजह से होती हैं।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
