सान्या मल्होत्रा ने ‘ ये काली काली आंखें’ पर किया डांस
बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म बाजीगर के सुपरहिट गाना ''ये काली काली आंखें'' पर डांस किया है। सान्या मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर ''बाजीगर'' फिल्म के गाने ''ये काली काली आंखे'' पर डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सान्या गाने की बीट्स पर एनर्जी से भरपूर स्टेप्स एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में सान्या ने लिखा, यदि आप एक ओरिजिनल 90s किड हैं, तो आप खुद को इस गाने पर डांस करने से रोक नहीं पाएंगे। फॉरएवर फैन गर्ल अलर्ट! सोशल मीडिया पर सान्या के फैंस उनके डांस, एनर्जी और एक्सप्रेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि ''बाजीगर'' फिल्म में इस गाने में शाहरुख खान और काजोल ने डांस किया था।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
