अनिल कपूर ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किया है। वीडियो में अनिल कपूर ऑक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनिल कपूर ट्रेडमिल पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर दौड़ रहे हैं। इस वीडियो पर अनिल कपूर के फैंस उनकी फिटनेस और एनर्जी की तारीफ कर रही हैं।
अनिल कपूर ने इस वीडियो में बताया कि उनकी फिटनेस रूटीन की शुरुआत सुबह से नहीं बल्कि रात से होती है। वह रोजाना करीब सात घंटे की नींद लेते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत डार्ट के गेम से करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए फिटनेस का मतलब अपने बारे में अच्छा महसूस करना है। मैं फिट रहने की कोशिश करता हूं, जिससे कैमरा फेस कर सकूं। मेरे ट्रेनर मार्क मेरे लिए प्लान बनाते हैं और मैं बिल्कुल वैसा ही करता हूं जैसा वो कहते हैं।एक्सरसाइज तो जरूरी है ही। उससे ज्यादा जरूरी है सही तरीके से खाना खाना। खाना स्वाद के लिए नहीं, ताकत और स्टैमिना के लिए खाना चाहिए।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
